Breaking News
bravo

साक्षी का आइडिया था धोनी के गाने को हेलिकॉप्टर 7 नाम देना: ब्रावो

bravo

नईदिल्ली । वेस्टइंडीज और चेन्नै सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित उनके गाने का नाम हेलिकॉप्टर 7 क्यों था। ब्रावो ने कहा कि यह धोनी की पत्नी साक्षी का आइडिया था, जिन्होंने इस गाने को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। बुधवार को टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बनने वाले ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी के 39वें जन्मदिन पर एक गाना बनाया था।  ब्रावो ने कहा, इस गाने को लेकर उन्हें धोनी और साक्षी से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला। गाने में डाली गईं कुछ चीजों में साक्षी ने अहम भूमिका निभाई। उदाहरण के लिए गाने को हेलिकॉप्टर नाम देने के पीछे साक्षी का ही आइडिया था। मैं गीत को नंबर 7 नाम देना चाहता था। मैंने उनके कुछ फैंस से भी पूछा कि आखिर उन्हें क्या चाहिए और जो एक चीज निकलकर आई वह हेलिकॉप्टर थी। जिस तरह सब पूरा हुआ वह वाकई बहुत अच्छा है। ब्रावो को संगीत काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि वह इस गाने को धोनी के रिटायरमेंट से पहले रिलीज करना चाहते थे। उन्होंने कहा, मैं काफी गंभीरता से संगीत से जुड़ा हूं। मैंने अपनी म्यूजिकल टीम से कहा कि मैं धोनी के लिए एक गाना करना चाहता हूं और मैं यह गीत उनके रिटायर होने से पहले तैयार करना चाहता हूं। मैं इसे फेयरवेल या गम का गीत नहीं बनाना चाहता था। मैं चाहता था कि इस गीत में उनके करियर की उपलब्धियों के बारे में बात की गई हो वह भी तब जब वह खेल रहे हों। कई लोग खिलाडिय़ों को उनके रिटायर होने के बाद याद करते हैं। सच कहूं तो मुझे कोई आइडिया नहीं था कि वह रिटायर होने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि वह अब भी पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे।

Check Also

फिर शान से खेला इशान, लगाया दोहरा शतक

नई दिल्ली (द नेशनल न्यूज़): भारतीय सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने चटगांव में बांग्लादेश के …

One comment

  1. 981828 929266Spot on with this write-up, I truly suppose this website needs much much more consideration. probably be once more to learn way more, thanks for that information. 159363

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *