Breaking News
rupees

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे चढ़कर 73.33 के स्तर पर

rupees

मुंबई । किसी बड़े आर्थिक आंकड़े या संकेत के अभाव में रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था और इसमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 73.33 के स्तर पर कारोबार हो रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.39 पर खुली, और तेजी के साथ 73.33 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे अधिक है।  रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 73.35 पर बंद हुआ था। रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध नोट में कहा कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशक बड़े सौदे करने से परहेज कर रहे हैं और ऐसे में रुपया 73-74 के व्यापक कारोबारी दायरे में रह सकता है। इसके अलावा अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर गतिरोध, कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर अनिश्चितता और कमजोर एशियाई मुद्राओं ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

Check Also

Top Online Pokies for Real Money

Australia’s fascination with pokies has shaped a robust and tightly regulated online casino industry. Playing …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *