Breaking News
riya summoned

रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी मनी लॉन्ड्रिंग पर, पिता-भाई के साथ CA भी तलब

riya summoned

सुशांत सिंह राजपूत केस में ED की जांच तेज हो गई है. मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है. ईडी के दफ्तर जाते वक्त रिया पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं. रिया से ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ करेगी.सुशांत सिंह राजपूत केस में ED की जांच तेज हो गई है. मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है. ईडी के दफ्तर जाते वक्त रिया पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं. रिया के साथ उनके भाई और पिता भी ED दफ्तर में मौजूद हैं. रिया से ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ करेगी. रिया से ईडी की पूछताछ 5-6 घंटे तक चल सकती है. ईडी रिया से तीखे सवाल पूछ सकती है. रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है. रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं.

ईडी ये भी जानना चाहेगी कि क्यों सुशांत के अकाउंट से रिया को लाखों के ट्रांजैक्शन हो रहे थे. रिया की प्रॉपर्टी और उनके द्वारा की गई लेन-देन से जुड़े सवाल किए जाएंगे. सुशांत के सीए संदीप श्रीधर से ईडी पूछताछ कर चुकी है. रिया के सीए को भी 2 बार समन भेजा गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे. लेकिन 7 अगस्त रिया के सीए को भी ईडी के सामने पेश होना पड़ गया है. रिया के बाद ईडी उनके परिवार को भी समन भेज सकती है. सुशांत के घर में हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा से ईडी पूछताछ कर चुकी है.रिया की एक प्रॉपर्टी मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है.

जिसे 85 लाख में खरीदा गया था. इस प्रॉपर्टी के लिए 25 लाख की डाउन पेमेंट की गई थी. वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था. 550 स्क्वैयर फीट का फ्लैट रिया के नाम पर बुक किया गया था. दूसरी प्रॉपर्टी रिया के पिता के नाम पर है जो 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदी गई थी. 2016 में इस प्रॉपर्टी का पोजेशन पैराडाइज ग्रुप बिल्डर ने दिया था. ये प्रॉपर्टी 1130 स्क्वैयर फीट की है जो कि रायगढ़ जिले के Ulwe में स्थित है.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 292755 223396Intriguing post. Positive that Ill come back here. Excellent function. 392739

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *