Breaking News

सेवानिवृत पर दी उप वन क्षेत्राधिकारी को भावभीनी विदाई

 

ऋषिकेश, 1 मई
डीएस सुरियाल

    उपवन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के सेवानिवृत होने पर विभाग ने विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विधाई दी।
      राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर वन विभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गोविंद सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। राजकीय सेवा के अंतिमदिन विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने सेवानिवृत अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट के सम्मान समारोह का आयोजन किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिसमें बड़ी संख्या में विभागीय कर्मियों के अलावा अन्य लोगों ने भी प्रतिभाग किया। बधाई देने वालों में वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश जीएस धमांदा, डिप्टी रेंजर सतीश पोखरियाल, चंद्र शेखर भट्ट, वन दरोगा सुनील भादुला, अवतार सिंह रावत, स्वयंबर दत्त कंडवाल, पूर्व रेंजर राजेंद्र पाल सिंह नेगी, राजेश बहुगुणा, विमला नौटियाल आदि मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …