Breaking News
result

खराब रिजल्ट के बाद छात्रों का हंगामा, बरसी लाठियां

result

बिहार (संवाददाता)। बिहार में बारहवीं के नतीजों में फेल हुए छात्रों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र इंटर काउंसिल कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाईं। खबरों के मुताबिक छात्रों की तरफ से पुलिस पर पत्थर फेंके गए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर फेल किया गया है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और दोबारा परीक्षा कराए जाने की भी मांग की है। खबरों के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई में कुछ छात्र चोटिल हुए हैं। छात्रों ने नतीजों में गड़बड़ी को लेकर करगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय गेट तक मार्च का भी आयोजन किया है। दूसरी तरफ इंटर काउंसिल कार्यालय के पास काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी किए गए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजों में पूरे बिहार में कुल 65 पर्सेंट छात्र फेल हो गए। केवल 35 पर्सेंट छात्र ही 12वीं की परीक्षा में सफल रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार के रिजल्ट में भारी गिरावट देखी गई। पिछले साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में भारी नकल और धांधलेबाजी का खुलासा हुआ था। पिछली बार की परीक्षाओं में टॉपर्स घोटाले का खुलासा हुआ था जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि एक तरफ तो सरकार ने नकल रोकने के लिए सख्ती की है वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग ने भी इस बार नंबर देने में सख्ती बरती है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *