Breaking News
RAIN MUMBAI

भारी बारिश को लेकर रेड अर्लट जारी

RAIN MUMBAI

0- स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी
मुंबई । लगातार बारिश से जूझ रहे मुंबई वासियों के लिए फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने देश की आर्थिक राजधानी में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल और जूनियर कॉलेज आज बंद हैं। महाराष्ट के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री आशीष शेलार ने ट्विटर पर लिखा, भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर एहतियान के रूप में, मुंबई, ठाणे, कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग ने मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए रेड बारिश अलर्ट जारी किया है जो भारी वर्षा होने का संकेत देता है। उन्होंने बताया कि यह संकेत देता है कि सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है लेकिन उस दिन रायगढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम जानकारों के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश दिख सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को महाराष्ट्र के ऊपर एक सायक्लॉनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके कारण मुंबई में बारिश बढ़ेगी।
इस दौरान शहर की तुलना में उपनगर में अधिक बारिश दर्ज हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को यलो और गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मछुआरों को भी बुधवार और गुरुवार को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर पानी भी जमा हो सकता है। भारी बारिश की वजह से रेल और हवाई उड़ानों पर असर पड़ रहा है। बारिश के कारण लोकल ट्रेन की रफ्तार पर असर पड़ सकता है और विमानों का समय भी प्रभावित हो सकता है।

Check Also

Der ultimative Leitfaden für Fast One Casino Newcomer und Profis

In diesem Artikel bieten wir Ihnen einen umfassenden Leitfaden über das fast one casino, der …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *