Breaking News
covaxine 555

भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का हुआ रिकॉर्ड दर्ज

– 20 लाख लोगों ने ली कोविड वैक्सीन की खुराक

covaxine 555

नई दिल्ली । देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में तेजी आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 20 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की खुराक के साथ भारत ने एक ही दिन में सबसे अधिक टीकाकरण किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 30,561 सत्रों के माध्यम से टीकाकरण अभियान के 56वें दिन यानी 12 मार्च को 20,53,537 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इनमें 16,39,663 हेल्थ केयर वर्कर्स (एचसीडब्ल्यू) और फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक का लाभ मिल चुका है। साथ ही 4,13,874 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अब तक, 4,86,314 सत्रों के माध्यम से वैक्सीन की कुल 2,82,18,457 खुराक दी गई है।
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक, महाराष्ट्र में कुल 63.57 प्रतिशत सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 15,817 नए मामले सामने आए। वहीं, 20 से अधिक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के1,000 से कम सक्रिय मामले हैं। इस बीच नेशनल रिकवरी रेट 96.82 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसके साथ ही संचयी रिकवरी बढ़कर 1,09,73,260 हो गई। इसके अलावा कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में 140 लोगों की मौतें भी हुईं। पांच राज्यों में नई मौतों का प्रतिशत 81.43 है।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

2 comments

  1. 769913 647382Thanks for the weblog loaded with so a lot of data. Stopping by your blog helped me to get what I was searching for. 485509

  2. 231890 304833Ive writers block that comes and goes and I need to uncover a method to get rid of my writers block. It can occasionally be so bad I can barley make sentences. Any tips? 488270

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *