Breaking News
545675667

दून में 385226 लोगों की पुन: सामुदायिक निगरानी

545675667

देहरादून दिनांक 20 अप्रैल 2020 (जि.सू.का), जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा उक्त व्यक्तियों में से पुनः आज 75084 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी ( Community Surveillance ) का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज 37 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 205 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज सामुदायिक निगरानी टीम द्वारा सम्पर्क किये जाने पर जनपद में कुल 12 व्यक्तियों को खांसी,जुकाम आदि के लक्षण पाये जाने पर मेडिकल टीम को सन्दर्भित कर दिया गया है। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 45 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 64 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई तथा 60 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगिटिव है। उक्त 04 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप जनपद में कुल कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 24 हो गयी है जिसमें 11 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 13 व्यक्ति उपचाररत् हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 18 राहत शिविरों (Relief Camps ) में ठहरे 474 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं ( Counsellors ) द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 30 श्रमिकों जिन्हे रा0इ0का0 कालसी में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा कांउसिलिंग की गयी। आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 185 एन-95 मास्क, 6630 ट्रिपल लेयर मास्क, 135 पी.पी.ई किट, 55 वी.टी.एम वाईल तथा 397 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 154 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 749289 747259Slide small cooking pot in the cable to make it easier for you to link the other big wooden bead for the conclude with the cord. 508238

  2. 83898 356038Effectively worded post will be sharing this with my readers this evening 297907

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *