ऑनलाइन डेस्क। RBI के बाद अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भी झटका दिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात ब्याज दर में 0.5% की बढ़ोतरी का ऐलान किया। दरअसल, अमेरिका में महंगाई रिकॉर्ड 40 साल के उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद अमेरिकी फेड ने यह कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ने फेडरल फंड्स रेट को 50 आधार अंकों से बढ़ाकर 0.75 प्रतिशत से 1 प्रतिशत की नई लक्ष्य सीमा तक कर दिया हैए जो 22 वर्षों के बाद सबसे बड़ी वृद्धि है। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई चरम पर होने के कारण हमने यह फैसला लिया है। हम महंगाई को कंट्रोल करने का प्रयास तेजी से कर रहे हैं। केंद्रीय बैंक के ब्याज दर में बढ़ोतरी के फैसले का अमेरिकी बाजार ने स्वागत किया है। डाउ जोंस 900 अंक चढ़ गया। इसके साथ ही एसएंडपी 500, नैस्डैकए हैंगसैंगए कोस्पी समेत दुनिया भर कई बाजारों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी बाजार ने फेड चेयरमैन पॉवेल की टिप्पणियों पर उछला है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में हैं और उपभोक्ताओं के पास पर्याप्त नकदी है। इसके अलावाए उन्होंने सुझाव दिया कि महंगाई का सबसे खराब दौर अब खत्म होने को है। इससे बाजार में मजबूत लौटी है।
The National News
485148 17811Im having a small problem. Im unable to subscribe to your rss feed for some reason. Im utilizing google reader by the way. 165737
884218 809645Extremely greatest individuals messages are meant to charm allow honor toward groom and bride. Newbie speakers in front of excessive locations ought to normally our own gold colored dominate in presenting and public speaking, which is to be individual interests home. very best man speach 136198