Related Articles
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

नई दिल्ली । अरुणाचल प्रदेश में भीड़ का इंसाफ देखने को मिला है। यहां प्रदेश के तेजु शहर में भीड़ ने बलात्कार के आरोप में दो संदिग्धों को पीट-पीटकर मार डाला। हैरानी की बात तो ये रही कि घटना थाने के अंदर हुई। दोनों ही संदिग्ध थाने में बंद थे। मृतकों में से एक पर पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या का आरोप था और दूसरे पर इस अपराध में मदद करने का आरोप लगा था। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। पुलिस के डीआईजी (पूर्वी रेंज) अपुर बिटिन ने कहा कि सोमवार 12 बजे के आसपास करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने पुलिस के लॉकअप पर हमला कर दिया और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। इस हमले में पुलिस के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। खबर के मुताबिक थाने के बाहर देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए। भीड़ में शामिल कुछ लोग लॉकअप में बंद दोनों आरोपियों को खींचकर बाहर निकाल ले गए और उन पर हमला कर दिया। बाद में दोनों के शव बाजार में फेंक दिए गए। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक 12 फरवरी को एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था और शव पांच दिन बाद एक चाय बागान से मिला था। शव नग्न हालत में था और सिर कटा हुआ था। पुलिस ने रविवार को दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था जहां से दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था। जहां एक संदिग्ध ने कथित तौर पर पुलिस के समक्ष बच्ची का अपहरण और बलात्कार करने की बात कबूल कर ली थी।
The National News