Breaking News
rape mp news

बलात्कार की शिकार नाबालिग भ्रूण लेकर पहुंची एसपी ऑफिस

rape mp news

सतना । अपने साथ हुए दुष्कर्म को बताने के लिए जब एक नाबालिग बैग में भ्रूण को रखकर एसपी ऑफिस पहुंची तो वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का है। अपनी शिकायत में दसवीं की एक छात्रा ने बताया कि सात महीने पहले चाकू की नोंक पर उसके साथ बलात्कार हुआ था। इसके बाद भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि जब पीडि़ता ने स्थानीय पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करानी चाही तो उसकी एक न सुनी गई और वहां से भगा दिया गया। कुछ समय पहले पेट में दर्द होने की वजह से उसे अहसास हुआ कि वह गर्भवती है। बुधवार को असहनीय पीड़ा के चलते वह अपनी मां के साथ ऑटो से अस्पताल जाने लगी तो रास्ते में उसके बलात्कारी और साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पीडि़ता और उसकी मां को लेकर आरोपी एक डॉक्टर के घर गया जहां जबर्दस्ती उसका गर्भ गिरवा दिया गया। डॉक्टर ने बैग में भ्रूण देकर कहा- इसे नाली में फेंक दो पीडि़ता ने पुलिस को बताया, डॉक्टर ने एक बैग में भ्रूण रखकर मुझे दिया और कहा कि इसे नाली में फेंक दो। मेरे बलात्कारी ने मुझे 20 रुपये ऑटो के किराये के लिए लिए देकर चले जाने को कहा। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसे अबॉर्शन के बारे में किसी से बताने के लिए बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। हालांकि पीडि़ता ने धमकी न डरते हुए साहसी कदम उठाया और एसपी ऑफिस जाकर आरोपी नीरज पांडेय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सतना के एसपी राजेश हिंगारकर ने कहा, जब पीडि़ता मेरे कार्यालय आई थी, तब मैं वहां नहीं था लेकिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 122260 962548Music started playing any time I opened up this web site, so frustrating! 782000

  2. 878427 789117Fantastic site you got here! Please keep updating, I will def read much more. Itll be in my bookmarks so far better update! 629029

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *