Related Articles

बेंगलुरु । गुरुग्राम के स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या और दिल्ली के गांधी नगर में पांच साल की बच्ची से रेप की घटनाओं के बाद बेंगलुरु से भी एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढऩे वाली चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात सामने आई है. यह घटना मंगलवार की है. स्कूल के सिक्युरिटी गार्ड ने स्कूल परिसर में ही बच्ची से दुष्कर्म किया. बच्ची दोपहर को जब अपने घर लौटी तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत की और इसके बाद वह उल्टियां करने लगी. माता-पिता उसे फौरन एक क्लीनिक पर ले गए, जहां से बाद में उसे एमएसआर रमैया अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसके साथ रेप किए जाने की बात की पुष्टि की. इसके तुरंत बाद बच्ची के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल के सभी पांच सिक्युरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक इनमें से एक गार्ड ने अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस अब बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है. जिसके बाद आरोपी की शिनाख्त कराई जाएगी. डीसीपी (नॉर्थ) के मुताबिक, स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है, लेकिन इसके बावजूद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई.उन्होंने कहा कि स्कूल के मैनेजमेंट के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा.
The National News
336303 571650Hello there, I discovered your blog by way of Google at exactly the same time as looking for a comparable subject, your website got here up, it seems to be fantastic. Ive bookmarked it in my google bookmarks. 102677