Breaking News
rape

महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी नवजात बेटी को बेचा

rape

इलाहाबाद । कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर उसके नवजात बच्चे को बेचने का मामला सामने आया है। प्रेम में छली गई युवती ने आशिक उफक प्रतीक, उसके भाई अफाक, अहमद गौरव और मां व बहन के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फ तेहपुर खागा के निवासी हैं। उफ क की मौसी कर्नलगंज क्षेत्र में रहती हैं। उन्हीं के पड़ोसी में एक युवती भी रहती है। उफ क अक्सर अपने मौसी के घर आता जाता था। तीन साल पहले उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोस्ती हो गई। इसी बीच उफक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए तेलियरगंज में कमरा लेकर रहने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने लगा। युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी का दबाव बनाया। इस पर वह टालने लगा। इसी बीच युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। एक दिन उफ क उसके घर पहुंचा और बच्चे को लेकर कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया। युवती ने जब पूछताछ की तो जवाब नहीं दिया। युवती ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर उसके नवजात बच्चे को किसी अपरिचित के हाथ बेच दिया।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *