Breaking News
GURU GORAKH DHAM

मैं योगी का दिल हूँ

GURU GORAKH DHAM

हे शिव शम्भो
जय श्री राम
जय गुरु गोरखनाथ श्री धाम
श्री गुरु चरणों का आदेश मिला
मिला है मुझको जो भी काम
पूरा करना है मुझको हे श्री हरि चरण सुख धाम
उत्तर प्रदेश को मैं चाहूँ
‘‘राम-कृष्ण प्रदेश’’ का नाम
लखनऊ कहलावे लखनपुर
इलाहाबाद कहूँ मैं प्रयाग-राज शुभ नाम
फैजाबाद बने दशरथपुर अर्थवान।
कंस हुए
रावण हुए
दुशासन-दुर्योधन हुए
हुए खर-दूषण और ताड़िका बे-नाक हे राम
बिगड़ा प्रदेश छा गया जंगल राज सब ओर
चुन-चुन कर निकाल रहा हूँ काँटे
इनकी सत्ताओं ने जो घर-घर बाँटे
लड़ रहा हूँ
खट रहा हूँ
चकित भी हो रहा हूँ
किंतु हर पल उत्कंठित हो रहा हूँ श्री राम
जुटा हुआ हूँ बन्धुओ एक छोर से दूसरी छोर
विश्वास भरा है मन में होगी कभी सुनहरी भोर।

                Virendra Dev Gaur

                Chief Editor(NWN)

Check Also

Waarom GetLucky Casino Nederland de voorkeur heeft van veel spelers

In dit artikel onderzoeken we de redenen waarom GetLucky Casino Nederland steeds populairder wordt onder …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *