नरेंद्रनगर, 1 मई
राजेन्द्र सिंह गुसाईं
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद टिहरी गढ़वाल का दिवार्षिक अधिवेशन नई टिहरी में आज संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अभियंता प्रांतीय खंड टिहरी योगेश कुमार उपस्थित रहे। अधिवेशन में संगठन की मजबूती के लिए सभी इकाइयों से पहुंचे सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उसके बाद चुनाव अधिकारी आनंद सिंह पुजारी, विजय सिंह चौहान, केएन जोशी व शिशुपाल सिंह कुंवर की देखरेख में नवीन दिवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजेश उनियाल अपने प्रतिद्वंदी उपेंद्र लाल शाह को 15 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। तथा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में जितेंद्र पंवार जिला महामंत्री, अनीस अहमद जिला उपाध्यक्ष, गीता राम चमोली जिला संगठन मंत्री, सुनील पंवार जिला कोषाध्यक्ष, सूरज जोशी जिला संयुक्त मंत्री, कुमारी अनीशा सजवाण जिला संप्रेक्षक सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश उनियाल आज अपने नरेंद्रनगर स्थित कार्यालय पहुंचे जहां विभागीय कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश उनियाल ने कहा कि वह नई ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यो को करेंगे। कहा कि कर्मचारियों का हनन स्वीकार नहीं किया जाएगा, कर्मियों की समस्याओं को सड़क से सदन तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर सहायक अभियंता गौरव जुयाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, एसएन देशवाल, चंदन सिंह राणा, संजय कठैत, धीरज नौटियाल, विक्रम रौथाण, गणेश जोशी, सुभाष नौटियाल, बृजमोहन कोठारी, कैलाश नेगी आदि उपस्थित थे।