Breaking News
gff

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, सैकड़ों सड़कें बंद

gff

-लाहौल में गिरा हिमखंड
नईदिल्ली । देश के उत्तरी भाग सोमवार की रात और मंगलवार सुबह लगातार बारिश होने के चलते ठंड में कोई कमी होती नजर नहीं आई। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई और राष्ट्रीय राजधानी समेत पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान लगाया।
बता दें कि पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए हैं। हिमाचल में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच हुई ताजा हिमपात से तीन हाईवे समेत प्रदेशभर की 120 सड़कें जबकि 200 छोटे-बड़े रूटों पर परिवहन सेवाएं ठप रहीं। कार स्किड होने से दो की मौत हो गई। उत्तराखंड में चार धाम और धनोल्टी समेत ऊंचाई वाले लगभग सभी क्षेत्रों में हिमपात हुआ।
जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों के साथ जवाहर टनल पर बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे छह घंटे बंद रहा। दूसरी ओर, बर्फबारी-बारिश के बाद कई इलाकों के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई जिससे फिर कड़ाके की ठंड बढ़ गई। बिजली-पानी की समस्या बढ़ गई है।
हिमाचल में मनाली, डलहौजी, कुफरी में भारी बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आग गया है। पांच क्षेत्रों का न्यूनतम पारा माइनस में है। लाहौल के मूलिंग पुल के पास हिमखंड गिर गया तो सिरमौर के हरिपुरधार में बर्फ में फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में कार गिरने से जेबीटी शिक्षक समेत दो की जान चली गई।
उधर, शिमला पुलिस ने कुफरी-नारकंडा में फंसे 250 लोगोंऔर पर्यटकों को बचाया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी भवन, भैरो घाटी सहित त्रिकुटा पहाडिय़ों पर बर्फबारी और कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में हिमपात से शीतलहर बढ़ गई है। कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप रही। जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे बंद रहा।
जोजीला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को कश्मीर से जोडऩे वाला मुगल भी बंद चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
वहीं उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं की सभी चोटियां पर सफेद चादर बिछ गई हैं। चमोली में फिर 25 गांव बर्फ से ढक गए हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे और चमोली जिले में बदरीनाथ, जोशीमठ-औली व जोशीमठ-तपोवन-मलारी मार्ग सहित कई सड़कें बाधित हो गई हैं।
धनोल्टी में सीजन की 8वीं बर्फबारी हुई। फूलों की घाटी को जाने वाला तीन किलोमीटर का ट्रेक भी पूरी तरह बर्फ से ढका है। केदारनाथ धाम में कुल 12 जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री में 6-7 फुट तक बर्फ जमी है। बदरीनाथ में करीब 8 और हेमकुंड साहिब में 12 फुट तक बर्फ मौजूद है। कुमाऊं में मुनस्यारी, धारचूला बागेश्वर की चोटियों पर फिर हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ से देहरादून और हिंडन की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। थल मुनस्यारी मार्ग फिर बंद हो गया। नैनीताल में दिनभर हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 831210 165842I discovered your web site site on google and check a couple of your early posts. Preserve within the top notch operate. I just extra up your Feed to my MSN News Reader. Looking for toward reading far much more of your stuff afterwards! 518986

  2. 489798 656546Immigration […]the time to read or visit the content material or internet sites we have linked to below the[…] 927071

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *