Breaking News
heavyraininuk

तेज बारिश से गढ़वाल और कुमांऊ के कई क्षेत्रों मेे भारी नुकसान

 

heavyraininuk

देहरादून  (संवाददाता)। रुद्रप्रयाग जिले के तोशी गांव में गुरुवार देर रात को बादल फटने की खबर है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 9 से 11 बजे के बीच तेज बारिश के कारण बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। इसमें तीन पैदल पुल बह गए। साथ ही कई जगह पर पानी की लाइनें बह गईं। इसके साथ ही कई जगह पर गौशाला भी टूट गई है। कई मवेशी भी पानी में बह गए। इसके बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर एसडीएम ऊखीमठ ने पटवारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया है। इधर हल्द्वानी में टिपन टॉप पर मलबा आने से रास्ते बंद हो गए हैं। साथ ही तेज बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से वीरभट्टी मार्ग भी बंद हो गया है। कालाढूंगी में उफान पर आया चूनाखान नाला पार कर रहा युवक बाढ़ में बह गया। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से आठ किमी दूर बन्नाखेड़ा रेंज के जंगल में लाश मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम चूनाखान कॉलोनी निवासी जगदीश चंद्र (36) पुत्र हरिराम मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी रेखा देवी समेत तीन बच्चे सचिन (17), अभिषेक (14), सपना (10) हैं। तीनों बच्चे गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ते हैं। वह दिन में चूनाखान से घर जा रहा था। इस दौरान क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के चलते चूनाखान नाला उफान पर आ गया। तभी वह बाढ़ में बह गया। जब वह शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। चैकी प्रभारी बैलपड़ाव सुशील जोशी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से उसकी दिनभर तलाश की गई। आखिरकार घटनास्थल से आठ किमी दूर बन्नाखेड़ा रेंज के जंगल में उसकी लाश मिली।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 57809 539102In case you are interested in envision a alter in distinct llife, starting up typically the Los angeles Surgical procedures fat reduction method can be a large movement as a way to accomplishing which normally idea. lose belly fat 367625

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *