Breaking News
rail

राजधानी एक्सप्रेस से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

rail

नेशनल वार्ता ब्यूरो (19-08-2017)

मुंबई से दिल्ली के लिए अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दस यात्रियों के बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में नकदी, गहने व अन्य कीमती सामान थे। राजधानी एक्सप्रेस के छह कोच के यात्री इस घटना से प्रभावित हुए हैं। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्रियों की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने जीरो-रिपोर्ट दर्ज की है। डीसीपी रेलवे परवेज अहमद का कहना है कि घटना मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन के पास हुई है। ऐसे में जांच वहीं ट्रांसफर की जाएगी। पुलिस के अनुसार निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस के 10 यात्रियों ने शिकायत की कि उनका सामान चोरी हुआ है। यात्रियों ने शिकायत दी कि सुबह रतलाम के पास जब उनकी आंख खुली तो उनका सामान खाली था। जब उन्होंने पता करने की कोशिश की तो पता चला कि कुल छह कोचों से यात्रियों के सामान चोरी हुए हैं। किसी का पर्स गायब मिला तो किसी का मोबाइल फोन। किसी का पासपोर्ट व आधार कार्ड गायब था तो किसी की 20 से 50 हजार रुपये तक की नकदी से भरा बैग ही गायब मिला।

Check Also

Bycasino Türkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

Content Bycasino Güncel Giriş Güvenlik ve Güvenilirlik Kullanıcı bilgileri ve işlemleri yüksek güvenlik protokolleriyle korunur, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *