Related Articles

नई दिल्ली (संवाददाता)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में रेलवे के पारिस्थितकी तंत्र से जुड़े समूचे क्षेत्र में कामकाज से एक साल के भीतर ही 10 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हो सकता है। उन्होंने गुरुवार को यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ.) के भारत आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रियल एस्टेट संपत्तियों के मौद्रिकरण और मौजूदा निवेश योजनाओं को रफ्तार देने से रेलवे और इसके आसपास के पारिस्थितकी तंत्र में रोजगार के काफी अवसर पैदा होंगे। गोयल ने कहा, ”मेरा खुद का मानना है कि बेशक ये रेलवे में सीधी नौकरियां नहीं होंगी, लेकिन लोगों को जोड़कर और पारिस्थितकी तंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर एक साल में कम से कम दस लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे ट्रैक और सुरक्षा रखरखाव कार्यक्रम पर आक्रामक तरीके से आगे बढ़ रही है। इनसे अकेले दो लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। गोयल ने कहा कि यदि मैं पाइपलाइन के निवेश को देखूं और उसे क्रियाशील करूं, तो इससे मौजूदा परियोजनाओं में 2-2.5 लाख रोजगार पैदा किए जा सकते हैं।
The National News
487191 583565You completed several great points there. I did specific searches on the problem and located several individuals go in conjunction with along with your weblog. 84025
951242 261799Thanks for the info provided! I was finding for this information for a long time, but I wasnt able to uncover a reliable source. 78505