Breaking News
Hyderabad Doctor Rape

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Hyderabad Doctor Rape

दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान
नई दिल्ली । हैदराबाद में महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या की घटना से पूरे देश स्तंभ रह गया है। हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक लोग में रोष व्याप्त है। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ शादनगर पुलिस स्टेशन के बाहर लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां पर लोग काफी उग्र हो गए हैं। पुलिस वहां पर लाठी चार्ज कर दिया है। वहीं दिल्ली में भी आज कई स्थानों पर छात्रों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
अनु दुबे नाम की एक छात्रा को इसी मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन करने पर पार्ल्यामेंट स्ट्रीट थाने में हिरासत में ले लिया गया। छात्रा का आरोप है कि उसे 4 घंटे से अधिक वक्त तक पुलिस स्टेशन में रखा गया। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। अनु पर दिल्ली पुलिस के द्वारा मारपीट करने की भी बात सामने आ रही है। उसको तीन महिला कांस्टेबल ने पीटा है।
ज्ञात हो कि हैदराबाद में 27 साल की महिला पशु चिकित्सक का शव एक टोल प्लाजा के पास मिला है। महिला डॉक्टर बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी। महिला डॉक्टर ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था। रात में जब वह वापस लौटी तो उसकी स्कूटी पंक्चर मिली। फिर महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और इसके बारे में जानकारी दी। इस पर बहन ने महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा कि कुछ लोग सहायता करने की पेशकश कर रहे हैं। फिर इसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया था।
गुरुवार सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। इस घटना के सामने आने के बाद देशभर से इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा खेल जगत और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों ने भी इस घटना पर दुख जताया और वीभत्स करार दिया है।
००

Check Also

Waarom GetLucky Casino Nederland de voorkeur heeft van veel spelers

In dit artikel onderzoeken we de redenen waarom GetLucky Casino Nederland steeds populairder wordt onder …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *