Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश में सकारात्मकता, भाईचारा, सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। लोगों को इस त्योहार की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि सकारात्मकता, भाईचारे व सद्भाव से जुड़े इस विशेष पर्व ओणम की सभी को शुभकामनाएं। मैं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने अपील की कि सभी इस पर्व को धूमधाम से मनाएं। ओणम विशेष तौर पर केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है। हर साल अगस्त से सितंबर के बीच में यह पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार आज यानी 21 अगस्त को शुरू हो रहा है। हालांकि, यह 23 सितंबर तक चलेगा।

Check Also

सीएम धामी ने तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया शुभारंभ

देहरादून (सू0वि0)।  मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ घंडियाल देवता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *