Breaking News

दून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने सीएम धामी के माध्यम से पीएम मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया 

-देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया 

-अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर दिया धन्यवाद

-मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया

देहरादून (सू0वि0)।  शनिवार को देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री जी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिक्ख समाज का मान बढाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया। मुख्यमंत्री को शाॅल और कृपाण भी भेंट की गई। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया में देश का मान बढा है। अफगानिस्तान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है। उत्तराखण्ड के लोगों को वहां से सुरक्षित लाने के लिए राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के सम्पर्क में है। बहुत से लोग वापिस लाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर पल सिक्ख समाज के साथ हैं। जब भी जरूरत होगी, उन्हें अपने साथ पाएंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री राजेश शुक्ला, उत्तराखण्ड सिक्ख विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बलजीत सोनी, श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री गुरबक्श सिंह, श्री गुलजार सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री सुरेन्द्र बत्रा, श्री जगमिंदर सिंह छाबङा, श्री चरणजीत सिंह, श्री सेवा सिंह मठारू सहित अन्य उपस्थित थे। 

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

One comment

  1. 715793 252452Fascinating, but not ideal. Are you going to write more? 187629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *