Breaking News
modi ji 88

अमेरिका-भारत साझेदारी फोरम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

modi ji 88

नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के तीसरे वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे।
यूएसआईएसपीएफ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी के लिए कार्य करता है। 31 अगस्त से शुरू हुए इस 5 दिवसीय शिखर सम्मेलन का थीम यूएस-इंडिया नेविगेटिंग न्यू चैलेंजस है।
इस थीम में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की भारत की संभावनाएं, भारत के गैस बाजार में अवसर, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए व्यापार सुगमता, तकनीकी क्षेत्र में समान अवसर और चुनौतियां, भारत-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक मुद्दे, सार्वजनिक स्वास्थ्य में नवाचार जैसे कई विषय शामिल किये गये हैं। मोदी के अलावा इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *