Breaking News
pm modi lalkila

लाल किले की प्राचीर से सातवीं बार गरजे पीएम मोदी ,आतंकवाद हो या विस्तारवाद भारत डटकर कर रहा है मुकाबला

pm modi lalkila

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा कि LoC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख दिखाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है. इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है.
74वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी की हुंकार’LoC हो या LAC जिसने भी आंख उठाई माकूल जवाब मिला’हमारे जवान क्या कर सकते हैं लद्दाख में दुनिया ने देखा-मोदी
74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से हुंकार भरते हुए कहा कि LoC से लेकर LAC तक जिसने भी हमें आंख दिखाई है. हमने उन्हें माकूल जवाब दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवान क्या कर सकते हैं इसे पूरी दुनिया ने लद्दाख में देखा.

संप्रभुता की रक्षा के लिए जोश से भरा है देश

पीएम ने लाल किले से कहा कि इतनी आपदा के बाद भी सीमा पर देश के सामर्थ्य को चुनौती देने की गंदी कोशिश हुई है. लेकिन LoC से लेकर LAC तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने भी आंख उठाई, देश की सेना ने हमारे वीर जवानों ने उसका उसी की भाषा में जवाब दिया है. भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरा देश एक जोश से भरा हुआ है. संकल्पों से प्रेरित है और सामर्थ्य पर अटूट श्रद्धा से आगे बढ़ रहा है. इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है ये लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है.

लाल किले की प्राचीर से सातवीं बार पीएम मोदी का संबोधन

आतंकवाद हो या विस्तारवाद भारत डटकर कर रहा है मुकाबला

पीएम ने कहा कि मैं आज मातृभूमि पर न्योछावर उन सभी वीर जवानों को आदरपूर्वक नमन करता हूं. आतंकवाद हो या विस्तारवाद भारत आज इसका डटकर मुकाबला कर रहा है.

जितने प्रयास शांति के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता सुरक्षा के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सेना को मजबूत करने की है. उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है. देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बहुत बड़ी भूमिका है.

 

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *