Breaking News

PM मोदी आज वाराणसी में 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी (द नेशनल न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को वाराणसी के करखियांव में गुजरात के बनासकांठा जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की बनास डेयरी का शिलान्यास करने के साथ ही जिले के 2100 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात काशी को देंगे। इसमें करखियांव में डेयरी संयंत्र का शिलान्यास, बेनियाबाग में पार्किंग और इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण शामिल है। बनास डेयरी के चैयरमैन शंकरभाई चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। चौधरी ने बताया कि इस प्रकल्प से वाराणसी, जौनपुर, मछलीशहर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर और आजमगढ के 1000 गांवों के किसानों को लाभ होगा। किसानों को उनके दूध के बदले 8000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह तक मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में 750 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार, 2350 लोगों को अनुसांगिक कार्यों में और लगभग 10,000 परिवारों को गांव में रोजगार मिलने की संभावना है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस दौरे के दौरान मोदी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र के किसानों की मदद करने के प्रयास के तहत बनास डेयरी संकुलज्ज् की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री बनास डेयरी से जुड़े 1.7 लाख से अधिक दूध उत्पादकों के बैंक खातों में लगभग 35 करोड़ रुपये का बोनस ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। कंपनी आगे भी अपने लाभ में से किसानों और गोपालकों को बोनस देती रहेगी।

Check Also

देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार हुए महाप्रभु

पुरी । ओडिशा के पावन धाम पुरी में आज से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की …

258 comments

  1. 961819 473089hi!,I like your writing so considerably! share we keep up a correspondence extra approximately your post on AOL? I need a specialist on this space to solve my problem. May be that is you! Searching ahead to peer you. 49092

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *