Breaking News
martyrd

सीमा पर पाक की गोलीबारी, जेसीओ शहीद

martyrd

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में अग्रिम चौकी पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कर्मी भी हताहत हुए हैं, लेकिन इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पिछले चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 30 अगस्त को भी एक जेसीओ शहीद हो गया था।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 474388 21971How considerably of an appealing guide, maintain on producing much better half 916562

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *