Breaking News

व्यापार मंडल इकाई आगराखाल के नवनियुक्त अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

आगराखाल, 9 अप्रैल
राजेन्द्र सिंह गुसाईं

व्यापार मंडल आगराखाल इकाई का आज आगराखाल में त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विरेन्द्र उनियाल पूर्व अध्यक्ष सलाहकार योजना आयोग ने इकाई के
नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मानंद रतूड़ी, महामंत्री विकास रावत, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कंडारी सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विरेन्द्र उनियाल ने
कहा कि व्यापारियों को सशक्त बनने के लिए एकजुट, एक मुठ होने की जरूरत है। कहा कि आज ऑनलाइन शॉपिंग लोगों के द्वारा की जा रही है जिससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसलिए सभी व्यापारी क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें। अगर क्वालिटी अच्छी होगी तो आम जनमानस आपकी ओर स्वयं ही आकर्षित होगी और आप लोगों की दुकानों से ही सामान खरीदेगी। कहा कि सभी को अपनी अपनी सोच बदलने की जरूरत है तभी व्यापार भी बढ़ेगा।
व्यापार सभा के संरक्षक व पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी ने कहा कि आगराखाल पर्यटन की दृष्टि से अपना अभिन्न स्थान रखता है तथा चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव भी है जहां पर व्यापार की काफी संभावना है यहां पर अदरक, अरबी, खीरा, दालें व मटर की अच्छी खेती होती है। तथा आगराखाल के अरसे व रोटने पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है जिस कारण आज लोग आगराखाल को आरशाखाल के नाम से भी जानते हैं, इसलिए सभी व्यापारियों को चाहिए कि अपनी मधुर वाणी के द्वारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करें तभी व्यापार में प्रगति संभव है।इस अवसर पर पूर्व व्यापारी स्वर्गीय धर्म सिंह कंडारी के द्वारा क्षेत्र में आगराखाल को विशेष पहचान दिलाने पर उनके योगदान को भी याद किया गया।
इस शपथग्रहण समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के मंत्री वन मंत्री सुबोध उनियाल को पहुंचना था लेकिन वह किसी कारण वश प्रदेश में उपलब्ध न होने के कारण समारोह ने शिरकत नहीं कर पाए। उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधि के रूप में दरमियान रमोला को व्यापारियों ने एक मांग पत्र सौंंपा। जिसमें आगराखाल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण व उसका सौंदर्यीकरण, कूड़ेदान का निस्तारण, सोलर लाइट, यात्रियों के लिए वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे तथा सामुदायिक भवन बनाए की मांग की है। समारोह में प्रदेश संयुक्त महामंत्री अब्दुल आतिक, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश डोभाल, संजय बहुगुणा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, महामंत्री करण सिंह तोपवाल, कोषाध्यक्ष मायाराम थपलियाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल नरेंद्रनगर जितेंद्र चांदपुरी, दयाल सिंह रावत, राजपाल पुंडीर, कुलदीप चौहान आदि उपस्थित थे। समारोह में नई कार्यकारिणी के द्वारा वयोवृद्ध व्यापारी कुंवर सिंह नेगी, प्यार सिंह पुंडीर, तेज सिंह कंडारी, धर्म सिंह रावत को माल्यार्पण व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …