
रुडकी (संवाददाता)। रायसी चौकी क्षेत्र के गांव में दो युवकों द्वारा दूसरे व्यक्ति के मकान में घुसकर किशोरी के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले में भी कोतवाल ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। आरोपी पक्ष किशोरी के परिवार के 10 लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दो दिन पहले ही दर्ज करा चुका है। लक्सर की रायसी चौकी क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की बेटी की इसी 19 अप्रैल में बारात आई हुई थी। बारात के दौरान गांव के ही दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद शादी वाले पक्ष ने गांव के 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी पक्ष के व्यक्ति ने भी पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे पक्ष के दो युवक उसके घर में घुसे और घर में मौजूद किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया था। शिकायतकर्ता ने किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
The National News
752830 75059This is the suitable blog for anybody who needs to seek out out about this subject. You notice so considerably its virtually laborious to argue with you (not that I genuinely would wantHaHa). You undoubtedly put a brand new spin on a subject thats been written about for years. Fantastic stuff, just fantastic! 316584
443646 119174Hi there, just became aware of your weblog through Google, and discovered that it is genuinely informative. Im gonna watch out for brussels. Ill be grateful if you continue this in future. A lot of men and women will likely be benefited from your writing. Cheers! 841758