
अल्मोड़ा । पहाड़ में 38 दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद गुरुवार से शासकीय-अशासकीय प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल व इंटर कॉलेज फिर गुलजार हो गए। इससे काफी दिनों से सुनसान पड़े विद्यालयों में रौनक लौट आई है। काफी दिनों बाद एक दूसरे से मिले सहपाठी काफी खुश नजर आए। उल्लेखनीय है कि पहाड़ में बढ़ती ठंड के चलते 25 दिसंबर से प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल-इंटर कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। यह अवकाश ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में 15 दिनी तो शीतावकाश वाले विद्यालयों में 38 दिनों का रहा। शीतकालीन अवकाश के बाद गुरुवार को खुले विद्यालयों में रौनक पुन: लौट आई है। काफी दिनों विद्यार्थी काफी उत्साह से विद्यालय पहुंचे और अवकाश के दिनों की दिनचर्या को साझा किया। कोई अपने सैर सपाटे पर चर्चा कर रहा था तो कोई अपनी विभिन्न विषयों में दिए गए गृह कार्य पर विचार-विमर्श कर रहा था। हाईस्कूल-इंटर के बोर्ड परीक्षार्थी अपने कोर्स गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान वगैरह के बारे में चर्चा करते दिखे। स्कूल खुलने के बाद कापी- किताबों की दुकानों में भी छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। विद्यालय की छुट्टी के बाद हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षार्थी अपने लिए फाइल, चार्ट, स्कैच पैन आदि खरीदने में व्यस्त रहे। विद्यालय खुलने तथा बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने से स्टेशनरी वगैरह के कारोबारियों ने भी अपनी दुकानों में आवश्यक सामग्री जुटानी शुरू कर दी है। इधर काफी दिनों बाद खुले विद्यालयों से पुस्तक तथा लेखन सामग्री विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं।
The National News
I am really impressed along with your writing talents and also with the structure for your blog. Is that this a paid subject or did you customize it your self? Either way stay up the nice high quality writing, it’s uncommon to look a great weblog like this one nowadays!
528175 148000As I site possessor I believe the content material material here is really superb , appreciate it for your efforts. 600341
69654 883002Hi there! Wonderful stuff, please do tell me when you lastly post something like that! 981519