Breaking News
corona 72

कोरोना से महाराष्ट्र में बुजुर्ग की मौत

corona 72 corona 72

-देश में मरने वालों की संख्या 3 हुई
नई दिल्ली । चीन से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस का असर अब भारत में दिखने लगा है. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है. वहीं इस शख्स की पत्नी भी कोविड 19 से संक्रमित पाई गई है. महाराष्ट्र में हुई इस मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 127 पर पहुंच गई है. कस्तूरबा अस्पताल में हुई बुजुर्ग की इस मौत के बाद राज्य प्रशासन भी हरकत में आ गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शहयाद्री गेस्ट हाउस में आपात बैठक बुलाई है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को महाराष्ट्र में 5 नए मामले सामने आए है. ये सभी नागरिक विदेशी हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में संख्या बढ़कर 44 हो गई और देश भर में कोरोना के विदेशी मरीजों की संख्या 36 हो चुकी है.

Check Also

Hamster Run casino ile kazancını katla

Content Hamster Run Demo – Play Game for Freeby InOut Whether you’re after a big …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *