Breaking News
obama

बाइडेन और कमला हैरिस के लिए प्रचार करेंगे ओबामा

obama

मेकन (अमेरिका) । पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले सप्ताह पेनसिल्वेनिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए प्रचार करेंगे। बाइडेन के प्रचार अभियान की ओर से यह जानकारी दी गयी।
हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां अपने समर्थकों से कहा कि ओबामा ‘प्रभावशाली प्रचारक नहीं हैंÓÓ और यह अच्छी खबर है क्योंकि 2016 में उन्होंने बेकार काम किया था इसलिए ”मैं आपका राष्ट्रपति हूंÓÓ।
ओबामा के दोनों कार्यकाल में बाइडेन उप राष्ट्रपति थे। ओबामा ने बाइडेन और कमला हैरिस के लिए ऑनलाइन प्रचार किया है हालांकि यह पहली बार होगा जब 59 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जनता के बीच जाकर उनके लिए प्रचार करेंगे।
अपनी वाक्पटुता के कारण ओबामा आज भी बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने में समर्थ नेता हैं।
शुक्रवार दोपहर बाइडेन की ओर से एक वक्तव्य में कहा गया, ”बुधवार, 21 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, जो बाइडेन और कमला हैरिस के लिए प्रचार की खातिर फिलाडेल्फिया और पेन्सिलवेनिया जाएंगे।ÓÓ
ताजे ओपिनियन पोल के मुताबिक बाइडेन अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से औसतन नौ से अधिक अंकों से आगे चल रहे हैं। 

Check Also

Warum Quick Win Online Casino Spiele bei Spielern so beliebt sind

In der Welt der Online-Casinos erfreuen sich besonders die sogenannten Quick Win Spiele großer Beliebtheit. …

One comment

  1. 296689 978598You wouldnt feel it but Ive wasted all day digging for some articles about this. You may be a lifesaver, it was an exceptional read and has helped me out to no end. Cheers! 731468

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *