Breaking News
nwn1

15 साल के दूल्हे ने 73 साल की दुल्हन से की लव मैरेज

nwn1

जकार्ता। प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। यही वजह है कि एक 15 साल के लड़के ने 73 साल की महिला से प्रेम विवाह किया। लड़के के बालिग न होने की वजह से पहले इस जोड़े को शादी नहीं करने दी जा रही थी लेकिन दोनों ने शादी रुकने पर सूइसाइड करने की धमकी दे डाली। मामला इंडोनेशिया का है। 15 साल के सेलामत रियादी को मलेरिया हुआ। इस दौरान उसकी पड़ोसी महिला रोहाया बिनती मोहम्मद जकफर ने बहुत देखभाल की, जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इंडोनेशिया में पुरुषों के लिए शादी की कानूनी उम्र 19 साल है लेकिन फिर भी सुमात्रा गांव के प्रशासन ने इन दोनों को शादी करने की मंजूरी दे दी।  गांव के मुखिया सिक ऐनी ने बताया, सेलामत शादी के लिए बहुत छोटा है लेकिन इसके बावजूद हमने यह शादी होने दी क्योंकि दोनों ने ही सूइसाइड करने की धमकी दी थी। चूंकि लड़का अभी बालिग नहीं है इसलिए हमने यह शादी धूम-धड़ाके के साथ नहीं कराई। अधिकारी यह भी चाहते हैं कि अभी यह जोड़ा शारीरिक संबंध बनाने से बचे। सेलामत के पिता कुछ साल पहले ही चल बसे थे और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। ऐसा कहा जाता है कि सेलामत की मां शादी के बाद से उसका खयाल नहीं रखती है। वहीं दुल्हन रोहाया ने इससे पहले दो शादी की हैं और उनका एक बच्चा भी है।  यह शादी बीते वीकेंड पर इंडोनेशिया के सुदूर कारंग एंडाह गांव में हुई। हालांकि, इंटरनेट पर इस जोड़े की शादी की तस्वीर दिखने पर इस शादी में पूरे देश की रूचि पैदा हो गई। इंडोनेशिया के सोशल अफेयर्स मिनिस्टर ने लड़के के नाबालिग होने की वजह से इस शादी की आलोचना की है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 269373 555666It is a shame you dont have a donate button! Id most certainly donate to this outstanding internet website! I suppose within the meantime ill be happy with bookmarking and putting your Rss feed to my Google account. I look forward to fresh updates and will share this weblog with my Facebook group: ) 336752

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *