Breaking News
NWN image

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए छत से कूदीं दो सेक्स वर्कर, मौत

NWN image

मुंबई (रवि शंकर पांडे) । मुंबई के ग्रैंड रोड ईस्ट में लैमिंग्टन रोड स्थित एक बिल्डिंग में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बचने के लिए दो महिलाओं की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। दोनों महिलाओं की उम्र 31 और 51 वर्ष है, जिन्हें सेक्स वर्कर बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि दोनों महिलाएं रस्सी के सहारे तीसरी मंजिल से नीचे जाने के दौरान फिसलकर गिर गई होंगी। मामला डीबी मार्ग पुलिस थाने के पीछे स्थित ओम निवास बिल्डिंग का है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे डीबी मार्ग पुलिस बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची। करीब 10 बजे पुलिस को पुलिस को स्थानीय लोगों से इमारत के पीछे दो महिलाओं के गिरने की खबर मिली जो लहूलुहान पड़ी हुई थीं। वह तीसरे मंजिल की खिड़की से नीचे गिरी थीं। दोनों को जेजे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर एक की मौत की पुष्टि कर दी। जबकि देर रात दूसरी महिला की भी मौत हो गई।
खिड़की की ग्रिल से बंधी रस्सी से नीचे जाने का प्रयास कर रही थीं
डीबी पुलिस थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पाण्डुरंग नारायण शिंदे ने बताया, पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान बचकर भागने के दौरान उनकी मौत पर अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल से रस्सी बंधी हुई थी और इसका इस्तेमाल वह बिल्डिंग के पिछले हिस्से से नीचे कूदने के लिए कर रही होंगी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्सर वेश्याओं के ठिकाने पर रेड या सर्च ऑपरेशन के दौरान वह बचकर भागने की कोशिश करती हैं। इस मामले में उन्होंने खिड़की से रस्सी बांधकर नीचे उतरने की कोशिश की थीं लेकिन एक महिला ने नियंत्रण खो दिया और वह दूसरी महिला के साथ औंधे मुंह नीचे गिर गई।
30 साल से भी ज्यादा समय से चल रहा था कोठा
जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों महिलाओं के सिर, नाक में फ्रैक्चर के साथ सीने और पेट में चोट के निशान मिले हैं। डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, इमारत में पिछले 30 साल से भी ज्यादा समय से कोठा चल रहा था लेकिन हाल ही में हमें कई सारी शिकायतें मिल रही थीं इस वजह से कोठे के खिलाफ ऐक्शन लेना शुरू किया। हमारा मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि कोई नाबालिग वेश्यावृत्ति में शामिल न हो। पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।
रेड के दौरान प्रिवेंशन ऑफ इमॉरल ट्रैफिकिंग ऐक्ट के तहत सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं इसके लिए डीबी मार्ग के कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी पूछताछ की जाएगी।
पैसों के लिए देह व्यापार में शामिल
51 वर्षीय मृतक महिला ने अपने परिवार से बताया था कि वह लैंमिग्टन रोड में मेड के रूप में काम करती हैं और नल्लासोपारा में रह रहे अपने बेटे को लगातार पैसे भेजती थीं। वहीं, 31 साल की महिला अपनी बहन के साथ पश्चिम बंगाल से मुंबई आई थीं और पैसों के लिए देह व्यापार में शामिल हो गई थीं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

3 comments

  1. 978716 247597This internet internet site may possibly be a walk-through its the data you wanted in regards to this and didnt know who need to. Glimpse here, and you will definitely discover it. 674830

  2. 392007 133067Do you have a spam issue on this site; I also am a blogger, and I was wanting to know your situation; many of us have developed some nice methods and we are looking to trade strategies with others, be sure to shoot me an email if interested. 893592

  3. 761799 45486i was just surfing along and came upon your weblog. just wanted to say excellent job and this post genuinely helped me. 830153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *