Breaking News
girl

बच्ची की आंख से निकलती हैं चीटियां

girl

दक्षिण कन्नड़ । कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की लड़की की बायीं आंख से लगातार मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। लड़की पिछले 10 दिनों से इस विचित्र बीमारी से पीडि़त है जिससे खुद डॉक्टर भी हैरान हैं। 11 साल की अश्वनी की आंख से अब तक करीब 60 चीटियां निकाली जा चुकी हैं। खबर के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के वेनुरू के पास स्थित एक गांव में रहने वाली अश्विनी की आंख से कुछ समय पहले मरी हुई चीटियां निकलने लगीं। इस वजह से अश्विनी को बेहद दर्द और जलन की समस्या होने लगी। आंख से पानी भी आने लगा। परेशान माता-पिता अश्विनी को पहले एक ज्योतिषी के पास लेकर गए। ज्योतिषी ने बताया कि लड़की का परिवार नागदोष से पीडि़त है। इस वजह से लड़की की आंख से मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। अश्विनी नलिनगिरी सरकारी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। वहीं डॉक्टर का कहना है, ‘जब अश्विनी सोती हैं तो चीटियां उसके कान में घुस जाती हैं और फिर आंख से निकलती हैं।Ó डॉक्टरों ने बच्ची की आंख में आई ड्रॉप डाला गया लेकिन समस्या जस की तस है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *