Breaking News
thik

कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 63.12 लाख के पार

-एक दिन में सामने आए 71,351 नए मामले,783 की मौत

thik

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि दैनिक मामलों में पहले के मुकाबले कमी देखी जा रही है। बुधवार को देश में कोरोना वायरस के 71,361 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 63.12 लाख से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में बुधवार शाम सात बजे तक कोरोना के 71,361 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 783लोगों ने कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई है। आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में 72,50,357 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा सक्रिय मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल 63,12,738 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 8,25,738 हैं, जिसमें एक दिन में 14,132 मरीज ठीक होकर अस्प्ताल से अपने घर पहुंचे हैं। ये इस बात का संकेत है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश सही दिशा में कार्य कर रहा है। देश में अब तक कोरोना के चलते अब तक कुल 1,10,706 लोगों की मौत हुई है।

Check Also

Rulet nasıl oynanır ve hangi stratejiler kazandırır?

Content Ücretsiz Rulet oynayın, çevrimiçi stratejiler ve kurallar Casino Sitesine Giriş Yapın Ayrıca, kayıt işlemi …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *