Breaking News
delhi 4576

अब ड्रोन से से रखी जाएगी दंगा भड़काने वालों पर नजर

delhi 4576

नईदिल्ली । देश की राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनसीआर के खिलाफ पिछले कई दिनों से हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी है. इसपर अब गृह मंत्रालय ने कमान संभाल ली है. केंद्र ने हिंसा पर तत्काल रोक लगाने को लेकर दिल्ली पुलिस के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. हिंसा प्रभावित और जिन इलाकों में हिंसा होने की आशंका है, वहां की वीडियोग्राफी कराने और ड्रोन से नजर रखने के निर्देश दिए हैं. दूसरी तरफ, हिंसक घटनाओं को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं.
सीएए और एनसीआर को लेकर दिल्ली के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक विरोध-प्रदर्शन की आशंका जताई गई है. इनमें सीलमपुर, घोड़ा, जाफराबाद और नंदनगरी जैसे इलाके शामिल हैं. खुफिया इनपुट के बाद इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इन इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस को इन क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती और चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. खुफिया एजेंसियां स्थानीय सूत्रों के साथ मिलकर आपराधिक छवि वाले लोगों पर पैनी नजर रख रही है.

Check Also

Kolay kullanım ve hızlı kurulum isteyenlere Mariobet ios indir öneriliyor

Content Mariobet apk ile Bonuslar ve Kampanyalar Aracılığıyla Kazanç Yolları Hızlı Kayıt ve Giriş İşlemleri …

2 comments

  1. 852452 191587I recognize there is certainly a great deal of spam on this weblog. Do you want assist cleansing them up? I might help in between classes! 730584

  2. 523077 646617You completed several excellent points there. I did specific searches on the issue and found numerous people go in conjunction with along along with your weblog. 113301

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *