Breaking News

अब कोवैक्सीन लगवाने वाले भी जा सकेंगे विदेश

– डब्ल्यूएचओ समेत 60 देशों से मिलेगा अप्रूवल

नई दिल्ली । भारत में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के साथ ही प्रसार को रोकने के लिए कई देश ने भारत से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध लगाने वाले मुल्कों में कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे कई देश शामिल हैं, लेकिन अब विदेश में ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब कोवैक्सीन टीका लेने वालों के लिए जुलाई-सितंबर तक विदेश जाने का रास्ता खुल सकता है। दरअसल कोवैक्सीन निर्माता कंपनी ने आपात इस्तेमाल के लिस्ट में कोवैक्सीन को शामिल करने के लिए डब्ल्यूएचओ जिनेवा को आवेदन दिया है। इस आवेदन के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि जुलाई-सितंबर 2021 तक कोवैक्सीन टीका लगवाने वालों को विदेश जाने की अनुमति मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल लिस्ट में शामिल करने की स्वीकृति के लिए अमेरिका, ब्राजील, हंगरी समेत 60 देशों में प्रक्रिया चल रही है।
कोरोना वायरस महामारी के काल में लोगों को एक देश से दूसरे देश आने-जाने के लिए वैक्सीनेशन को एक आधार बनाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन वैक्सीन की सूची तैयार की जिनको लेने के बाद लोग एक देश से दूसरे देश जाने के योग्य हो जाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को इस साल कोविड का टीका लगा दिया जाएगा। पहली जून तक करीब 22 करोड़ डोज लगाए जा चुके थे। यानी जो टारगेट है, उसके हिसाब से सात महीनों में करीब 160 करोड़ डोज लगने बाकी हैं। भारत में अब तक वैक्सीन की 23,61,98,726 डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को देश भर में 33.64 लाख डोज लगाई गई। देश में अब तक 18,95,95,747 लोगों को पहली डोज और 4.66 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

2 comments

  1. 2641 156376Admiring the time and effort you put into your site and in depth data you offer. It is excellent to come across a blog every once in a although that isnt exactly the same out of date rehashed material. Fantastic read! Ive saved your internet site and Im including your RSS feeds to my Google account. 889948

  2. 829169 137340Wow, incredible weblog structure! How lengthy have you ever been blogging for? you made running a weblog look straightforward. The full look of your site is wonderful, properly the content! 715779

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *