Breaking News
satpal ji 777

अब तीन नहीं पांच ख्याति प्राप्त पुरोहितों को मिलेगी देवस्थानम बोर्ड में जगह: सतपाल महाराज

satpal ji 777

देहरादून। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड मैं अब पुजारियों या वंशागत पुजारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बद्री-केदार, यमुनोत्री-गंगोत्री बोर्ड में तीन के बजाय अब पांच ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को शामिल किया जायेगा। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थाना प्रबंधन बोर्ड में अब तीन के बजाय पांच ख्याति प्राप्त व्यक्तियों (पुरोहितों) को राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाएगा। श्री सतपाल महाराज ने बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड संशोधन विधेयक के द्वारा अब उक्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड में भारत सरकार के किसी मंत्रालय से दो विशेष आमंत्रित व्यक्ति जो कि संयुक्त सचिव स्तर के होंगे उन्हें भी नामित किये जाने का प्रावधान किया गया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि अब चार धाम व समस्त धार्मिक स्थल जिन पर अधिनियम लागू होता है उनकी समस्त संपत्तियां जो कि राज्य सरकार, जिला पंचायत, जिला परिषद, नगर पालिका या किसी अन्य स्थान या किसी कंपनी सोसाइटी, संगठन, संस्था, समिति या अन्य व्यक्ति के कब्जे में हैं उस तारीख से जिस तारीख से बोर्ड का गठन हुआ है वह सभी संपत्तियां बोर्ड में निहित समझी जाएगीं। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि रानीहाट चौरास, टिहरी गढ़वाल में श्री राजराजेश्वरी देवी मंदिर को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भारतीय न्यास अधिनियम 1982 के अंतर्गत दान ग्रहण करने, अधिनियम में उल्लेखित कार्यों के क्रियान्वयन एवं जनहित के अन्य कार्यों को करने के लिए यदि आवश्यकता पड़ती है तो एक न्यास का गठन भी कर सकता है।

निशीथ सकलानी
मीडिया प्रभारी, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Check Also

Top Online Pokies for Real Money

Australia’s fascination with pokies has shaped a robust and tightly regulated online casino industry. Playing …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *