Breaking News
Huawei 1200x800

अब अमेरिकन टेक्नॉलजी वाली चिप नहीं खरीद सकेगी हुआवे

  चीन को ट्रंप ने दिया एक और झटका

 

 

Huawei 1200x800

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन से साथ तल्खी लगतार बढ़ती जा रही। वह लगातार चीन के खिलाफ एक के बाद एक कड़े फैसले ले रहे हैं। इसी बीच चीन की कंपनी हुआवे को अमेरिका ने एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिका में फॉरन डायरेक्ट प्रॉडक्ट रूल के नए नियम के बाद अगर कोई दूसरे देश की कंपनी भी अमेरिकन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर चिप का निर्माण करती है तो हुआवे वह चिप नहीं खरीद सकती है।
ट्रंप ने अब चीन की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी हुआवे को अमेरिका में रोकने के लिए फॉरन डायरेक्टर प्रॉडक्ट रूल का विस्तार किया है। अमेरिका ने हुआवे की 38 सहयोगी कंपनियों को भी एंटिटी लिस्ट में शामिल किया गया है. इसे हुआवे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ट्रंप प्रशासन ने यह बदलाव हुआवे को रोकने के लिए किया है। इसके मुताबिक अगर कोई दूसरे देश की कंपनी भी अमेरिकन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर चिप का निर्माण करती है तो हुआवे वह चिप नहीं खरीद सकती है। यह बैन हुआवे के साथ-साथ उसकी 38 सहयोगी कंपनियों पर भी लागू हुआ है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद हुआवे को चिप खरीदने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल हुआवे चीन की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसके अधिकांश उत्पादों में अमेरिकन चिप का उपयोग किया जाता है। माइक पोम्पियो ने साफ-साफ कहा है कि जो कंपनियां इससे प्रभावित हुई हैं या होने वाली हैं, उनके लिए समय आ गया है कि वे इच्पिमेंट्स के लिए दूसरे विकल्प की तलाश में जुट जाएं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *