रायपुर। डेंगू से दो मरीजों की मौत की जानकारी छिपाने के मामले में प्रशासनिक सख्ती शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के दो अस्पतालों को नोटिस जारी कर २४ घंटों के भीतर जानकारी मांगी है। मरीजों की मौत के बाद हंगामा मचा तो स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है शनिवार को समता कॉलोनी स्थित पेटल्स हॉस्पिटल में चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की १३ वर्षीय बेटी भावना की मौत हो गई। वहीं रविवार को अभनपुर विकासखंड के लमकेनी निवासी दीपक दीवान की लालपुर स्थित एमएमआई हॉस्पिटल मौत हुई। परिजनों के मुताबिक दोनों को डेंगू था। अस्पतालों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी थी। जबकि कानूनन इसकी जानकारी देना अनिवार्य था। सोमवार देर शाम यह जानकारी सामने आई तो स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में बात की तो उन्होंने डेंगू नहीं होने की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अस्पतालों की ओर से मरीजों के इलाज के दौरान एनएस-१ एजी पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई। साथ ही डेंगू के एलाइजा जांच के लिए सैंपल भी नहीं भेजा गया। सीएमएचओ ने २४ घंटे के भीतर इस मामले में सफाई मांगी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
The National News
Simply want to say your article is as surprising.
The clarity for your publish is just spectacular and that i can assume you’re an expert on this
subject. Fine with your permission allow me to clutch your feed to keep up to date with impending post.
Thanks 1,000,000 and please continue the rewarding work.
xnxx