Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

एक कम तीस
मुख्यमंत्री देश में
पर एक माई का लाल लाजवाब
कहते हैं नीतीश कुमार जिसको
दारू को दिखा दी उसने दारू की औकात।
नशा विरोध पर पिलाते
सब मुख्यमंत्री भाषण
नशा विरोध पर देते
लच्छेदार ये प्रवचन
पर दारू के बने हुए ये सरकारी ठेकेदार
दारू बाजों के ये हैं पक्के यार।
दारू बेचकर करोगे तुम राज्य का विकास
पूज्य गाय को कटवाकर तुम दोगे रोजगार
क्या बोेले थे बापू याद करो एक बार
अच्छा लक्ष्य अच्छा रास्ता चुनो यार
भारत को मत धकेलो नशे के चेम्बर में
भारत को तुम धकेल चुके हो भ्रष्टाचार के चेम्बर में
सीखो आदरणीय नीतीश कुमार से कुछ सीखो
चीखो अपने अन्दर की बुराइयों पर चीखो
समझो महान मुख्यमंत्री का इन्सानियत भरा संदेश
मत दो संविधान को धोखा
बचा लो नशे के दलदल में जाता देश।
जेबों में ठूँसे फिरते हो नशा विरोधी नारे
नशे के व्यापारी मिलकर कर रहे वारे-न्यारे
सुधर जाओ धोखा मत दो अन्तर-आत्मा को प्यारे
पीढ़ियाँ खप गईं नशे में होश में आ जा रे।
VIRENDRA DEV GAUR
CHIEF-EDITOR
The National News
821511 725600Extremely nice post. I just stumbled upon your blog and wanted to say that Ive truly enjoyed surfing around your blog posts. Right after all I is going to be subscribing to your feed and I hope you write once more very soon! 519527