Breaking News
new notenwn

ब्लैक मे मिल रहे 50 और 200 के नोट

नए नोट की जमकर हो रही कालाबाजारी

new notenwn

पटना (संवाददाता)। पटना जंक्शन के पास वीणा सिनेमा स्थित कटे-फ टे नोट बदलने वाली मंडी इस समय कुछ ज्यादा ही गुलजार है। वजह भी है। बाजार में नये और कड़कड़ नोटों की आमद हुई है। बैंकों में भले ये नोट आपको नहीं मिलें लेकिन इस मंडी में जरूर मिल जाएंगे। हां, कीमत थोड़ी अधिक चुकानी होगी। फि लहाल भी इस मंडी से आप 50 और 200 के नोट ब्लैक में खरीद सकते हैं। वीणा सिनेमा के आसपास ‘कटे-फ टे नोट बदलेंÓ का बोर्ड आपको कई जगह दिखाई देगा। यह वर्षों पुरानी मंडी है। कटे-फटे नोट बदलने वाले तो यहां कम ही आते हैं, लेकिन मंडी का असली कारोबार नई गड्डियों का है। दस रुपये, बीस रुपये, पचास रुपये और सौ रुपये की नई गड्डियां यहां ब्लैक होती हैं। प्रति गड्डी 50 से 100 रुपये अधिक कीमत चुकानी होती है। वैवाहिक मौसम में यहां जबरदस्त कारोबार होता है। इस समय लगन नहीं है। लिहाजा धंधा थोड़ा सुस्त था लेकिन 50 और 200 के नये नोटों ने मंडी के कारोबार में जान फूंक दी है। 50 और 200 के नोट एटीएम या बैंक शाखाओं में आपको मिले या न मिले, लेकिन यहां जरूर मिल जाएंगे। न पुलिस का डर, न बैंक बाबू का, कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अमरेंद्र ने कहा कि मैंने 50 के दो नये नोट यहां से खरीदे। 50 का नोट 60 रुपये में मिला। अमरकांत ने कहा कि 200 के नोट के लिए मुझे 220 रुपये देने पड़े। एक धंधेबाज ने कहा कि पुलिस क्या पकड़ेगी, क्या उसे गड्डियों की जरूरत नहीं होती है? सब तो यहीं से ले जाते हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *