Breaking News
prince

नेतन्याहू ने बहरीन के प्रिंस से फोन पर की बातचीत

prince

येरुशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बहरीन के राजकुमार सलमान बिन हमाद अल खलीफा से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार श्री नेतन्याहू ने श्री सलमान से हाल ही में दोनों के बीच हुए समझौते को अमल करने को लेकर बातचीत की।
इजऱायल की वायनेट न्यूज के अनुसार सलमान ने बातचीत के दौरान कहा कि इजऱायल के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना क्षेत्र की स्थिरता को मजबूती प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य होने के बाद यह पहला मौका है जब इजरायल और बहरीन के नेताओं से इस तरह सार्वजनिक तौर पर बातचीत की है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *