Breaking News
amitabh bachachan

बिग बी को श्रीदेवी की मौत का पहले ही हो गया था आभास, होने लगी थी घबराहट

amitabh bachachan

नई दिल्ली। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी नहीं रहीं। दुबई में दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया। शनिवार की रात जब मुंबई नींद के आगोश में थी, तो इस ख़बर ने जैसे बिजली गिरा दी। इस खबर के बाद हर कोई सदमे में है। कोई यकीन करने को तैयार नहीं है कि श्रीदेवी अब नहीं रही। लेकिन अमिताभ बच्चन को पहले से ही श्रीदेवी की मौत का अहसास हो गया था। जिसकी वजह से वह बहुत घबरा गए थे। दरअसल श्रीदेवी की मौत से कुछ ही समय पहले अमिताभ बच्चन ने कुछ ट्वीट किए थे। पहले ट्वीट एक बजे का था जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी थी। इसके बाद उन्होने एक पुस्तक विमोचन समारोह की तस्वीर शेयर की। लेकिन इन दोनों के बाद बिग बी एक ऐसा ट्वीट किया जिससे सब हैरान थे। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है!! अमिताभ के इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद श्रीदेवी की मौत की खबरें आने लगी और कुछ ही देर में बॉनी कपूर के भाई संजय कपूर ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि कर दी। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर पर रिप्लाई किया और लिखा कि अमिताभ सर ने जैसे ही ये बात शेयर की, उसके 20 मिनट बाद ही श्रीदेवी का इंतकाल हो गया।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *