Breaking News
nepal 455656

नेपाल जी वामपंथ का छोड़ो चक्कर बन्धु भारत से मत लो टक्कर

nepal 455656

लक्ष्य पर निशाना होगा, कोरोना को हराना होगा

कोरोना से लड़ाई के चौथे चरण में
काम कोई ना रुकने पाए
आत्म निर्भर भारत के नये अभियान में
कसर कोई ना रहने पाए
सबका साथ सबका विकास पर हमारा
भरोसा बढ़ता ही जाए
मेक इन इंडिया की रुत ऐसी आए
कोरोना को पग-पग पर नानी अपनी याद आ जाए
स्थानीय आत्मनिर्भरता के दम पर देश आत्मनिर्भर हो पाए
स्थानीय कड़ी से राष्ट्र की कड़ी मजबूती से जुड़ती जाए
राष्ट्र और विश्व स्तर पर आर्थिक ताकत हमारी बढ़ती जाए
इसीलिए प्रधानमंत्री ने आर्थिक पैकेज के वे अन्दाज गिनाए
जिससे, किसान, श्रमिक, मध्यम वर्ग और उद्योग-वर्ग के काम में फिर तेजी आए
लॉकडाउन के चौथे चरण में देश आगे बढ़ता ही जाए।
अठारह तारीख से पहले पूरी योजना का होगा खुलासा
पूरे देश को मिलेगी ताकत जागेगी फिर से आशा
कोरोना से चल रही लड़ाई में दम तोड़ देगी निराशा
अब तक बीस लाख करोड़ वाला आर्थिक-पैकेज देश का मनोबल बढ़ाएगा खासा
देश का विश्वास बुलंद होगा दूर हो जाएगी निराशा ।
                    (2)

भारत है तुम्हारे कल्याण का रास्ता ड्रैगन से मत रखो वामपंथ वाला वास्ता

वामपंथ है एक बेहूदा विकार
छल है जिसका संस्कार
न इसमें कोई आदर्श है
न इसमें कोई सामर्थ्य है
इसमें है केवल भरी भावना एकदम निराधार
यह एक ऐसी राजनीतिक-आर्थिक प्रतिक्रिया है
जिसमें दिशाहीनता की है भरमार
माओवादी उग्रवाद है इसका मूल आधार
लोक-कल्याणकारी सोच का इसमें है बंटाधार
केवल एक वर्ग को लेकर बोलता है यह धुँआधार
बाकी सब वर्गों का करता हैं यह तिरस्कार
इसीलिए इस अव्यवहारिक सोच का होना चाहिए जबर्दस्त प्रतिकार
भारत की लोकतांत्रिक धरा से सफाया हो जाना चाहिए इसका जोरदार
भारत में एक दल को छोड़कर बाकी सब का बन जाता है यह हथियार
कभी खुद बनता है बैसाखी कभी दूसरों को बनाता है अपनी बैसाखी
खोता जा रहा है यह इसीलिए अपना आधार
भारत में शून्य हो जाना चाहिए अब इसका जनाधार
ड्रैगनिस्तान बना हुआ है इसका मदीना-ए-विचार
नेपाल के तमाम वामपंथियों का है यह अनैतिक आधार
जिस ड्रैगनिस्तान के आगे झुकते हैं इनके सर बारम्बार
उस ड्रैगनिस्तान में एक पार्टी की तानाशाही जीता-जागता उदाहरण है असरदार
नेपाल के भोले-भाले गरीबों को बरगलाकर
उन्हें सत्ता-सुख के सब्जबाग दिखाकर
नेपाल में बढ़ता ही जा रहा है अराजक वामपंथी माओवाद लगातार
धारचुला से लिपुलेख दर्रे तक सड़क हो रही है जो तैयार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया जिसका उद् घा ट न गत शुक्रवार
80 किमी लम्बी यह सड़क कैलाश-मानसरोवर के धर्माटकों की सुविधाओं का है विस्तार
उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के पुराने मार्ग का है यह उद्धार
किन्तु तानाशाह ड्रैगनिस्तान के इशारे पर नेपाल लगा रहा है भारत पर आरोप मिथ्याचार
अरे! नेपाल अपने बे-बुनियाद वामंपथ की खोलो तनिक बन्द आँखें बड़खुरदार
जानते हो कितने नेपाली भाई-बहन आश्रित हैं भारत पर जानते हो यह गिनती अपार
ड्रैगनिस्तान से हो जा सावधान जिहादिस्तान वाला मत पकड़ रास्ता, खबरदार!
भारत की सनातनी दरियादिली का छोड़ दे करना तू तिरस्कार
हो सके तो पकड़ लोकतंत्र का रास्ता वर्ना अंदरूनी खूनखराबे का हो जाएगा तू शिकार
लोकतंत्र-समर्थक भारतवासी करते हैं तुझसे बे-पनाह प्यार।
                                 -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, स्वतंत्र पत्रकार, देहरादून।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 647541 497026A thoughtful insight and concepts I will use on my weblog. Youve naturally spent plenty of time on this. Thank you! 386097

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *