Breaking News

नरेश बंसल ने डाक्टर्स डे‘ पर 21 डाक्टरों का किया सम्मान

– सांसद नरेश बंसल ने लिंगानुपात बढ़ने पर जतायी चिन्ता
– मेयर गामा ने की सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग रोकने की अपील

देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों ने मानवता को बचाने की बड़ी मुहिम लड़ी। डाक्टरों और उनकी टीम ने एक अदृश्य वायरस से लड़ते हुए अपनी जान की परवाह भी नहीं की। ऐसे डाक्टर्स का नागरिक अभिनंदन किया जाना सराहनीय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डाक्टर भ्रूण परीक्षण न करें ताकि लिंगानुपात को बढ़ने से रोका जा सके।

सांसद नरेश बंसल हरिद्वार रोड स्थित अमोला रेस्तरां परिसर में नेशनल डाक्टर्स डे पर आयोजित रक्तदान और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डाक्टरों से अपील की कि मानवता के नाते गरीब मरीजों को भी पूरी तवज्जो दें। इस कार्यक्रम का आयोजन विचार एक नई सोच, रंत-रैबार, आकाश ज्ञान वाटिका, बदरी केदार सांस्कृतिक समिति, उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब और अमोलाज ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद नरेश बंसल ने डाक्टरों के योगदान की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कोरोना में डाक्टरों के योगदान की सराहना की और जनता से अपील की कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करें।  टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रदेश के सभी डाक्टर्स को डाक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि ग्रामीणों को भी सस्ता और अच्छा इलाज मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के प्रख्यात फिजिशियन डा. एसडी जोशी ने की। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी जयदीन सकलानी ने जनगीत गाया।

कार्यक्रम के आयोजक राकेश बिजल्वाण ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कई डाक्टरों ने रात-दिन मरीजों की सेवा की और अपना जीवन जोखिम पर रखा। ऐसे डाक्टरों का सम्मान करने के लिए इसका आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद रावत, वरिष्ठ पत्रकार मनोज इस्टवाल, पीसी थपलियाल, जयप्रकाश और गंगा अमोला, घनश्याम जोशी, अमित अमोली, रमन जयसवाल, आशीष नेगी, हरीश कंडवाल, जगमोहन मौर्य, विकास कपरवाण, दीपक जुगरान, एसपी सती आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

बाक्स

इन डाक्टरों को किया गया सम्मानित
डा. एसडी जोशी, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, डा. ज्योति शर्मा, डा. गोविंद पुजारी, डा. सुरेश कोठियाल, डा. दिग्विजय सिंह रावत, डा. अनिल आर्य, डा. आर के टम्टा, डा. के पी सिंह, डा. पीयूष त्रिपाठी, डा. राकेश रावत, डा. के आर सोन, डा. विवक रोहिल्ला, डा. लोकेश सलूजा, डा. प्रतीक थापा, डा. विशाल कौशिक, डा. ताराश्री सिंघल, डा. राधिका रतूड़ी, डा. सिद्धांत खन्ना, डा. रचित गर्ग और डा. उदय बलूनी।

बाक्स

पत्रकारों और समाजसेवियों ने किया 52 यूनिट रक्तदान
देहरादून। नेशनल डाक्टर्स डे के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना और समाजसेवी विनोद रावत ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल समेत कई पत्रकारों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर मंे एकत्रित रक्त दून अस्पताल ब्लड बैंक कोे दिया। इस अवसर पर 20 समाजसेवी और पत्रकारों को आदर्श नागरिक सम्मान भी दिया गया। आदर्श नागरिक सम्मान पाने वालों में अरुण शर्मा, जयदीप सकलानी, पीसी थपलियाल, महेन्द्र भंडारी, वैभव गोयल, सुरेश भटट, प्रशांत रावत, डॉ बीपी बलोदी, जय प्रकाश आमोला, मनोज इष्टवाल, घनश्याम जोशी, अमित अमोली,  गुणानंद जखमोला, आलोक शर्मा, चंदन एस कैंतुरा, आशीष नेगी, रमन जायसवाल, जगमोहन मौर्य, हरीश कंडवाल, अरूण पांडेय, अनुज कुमार वर्मा, दया शंकर पांडेय, राजेश रावत।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

3 comments

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. 518937 79855Its superb as your other posts : D, regards for posting . 291696

  3. 283545 13548Magnificent website. Plenty of helpful info here. 162449

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *