Breaking News
namami gange 1460307543

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में अफसरों पर कार्रवाई तय

namami gange 1460307543

ऋषिकेश । टिहरी बांध वन प्रभाग में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए घपले में जांच अधिकारी ने बैंक से रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा है। प्रथम दृष्ट्या जांच में घोटाला सामने आने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।हिन्दुस्तान के तीन जून के अंक में टिहरी बांध वन प्रभाग में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए 85 लाख के घपले का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए थे। भागीरथी वृत्त के वन संरक्षक सुशांत पटनायक मामले की जांच कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने डीएफओ को मंगलवार को रिकार्ड के साथ मुनिकीरेती स्थित कार्यालय तलब किया था। वन प्रभाग की पांचों रेंजों के रेंजरों से भी मंगलवार को जानकारी जुटाई गई। विभागीय रिकार्ड देखने के बाद अब जांच अधिकारी ने बैंकों को रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। प्रोजेक्ट का पैसा किन खातों में गया, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। वन संरक्षक सुशांत पटनायक ने बताया कि अभिलेखों को देखने के बाद प्रथम दृष्ट्या घपला सामने आ रहा है। विस्तृत जांच के लिए बैंकों से भी रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है। मामले में गड़बड़ी हुई है। इसलिए कार्रवाई भी जरूर की जाएगी। बताया कि बैंक रिकार्ड मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *