
शाहरुख खान और अनुष्का शर्माकी फिल्म जब हैरी मेट सेजल का पूरा ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली और फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अनुष्का शर्मा मौजूद थीं। शाहरुख इस वक्त लॉस एंजिलिस में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, वह विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेलर रिलीज़ से जुड़े रहें। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने बताया कि फिल्म में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, फिल्म में कुछ कट नहीं किया गया है। बस 1-2 जगह वॉइस कट किए गए हैं और यह फिल्म यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ होगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में इंटरकोर्स शब्द को म्यूट किया गया हो। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के ट्रेलर से इंटरकोर्स वर्ड को हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, इम्तियाज अली ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि फिल्म से इंटरकोर्स शब्द हटाया गया है या नहीं। फिल्म के पूरे ट्रेलर से पहले इस फिल्म का मिनी ट्रेलर कई हिस्सों में रिलीज़ किया गया था। बता दें कि फिल्म 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी टूर गाइड जबकि अनुष्का एक गुजराती लड़की के किरदार में नजर आएंगी।
The National News
54131 503303quite very good post, i undoubtedly really like this superb website, continue it 372243