Breaking News
murder rajesthan

मर्डर या सुइसाइड, पुलिस परेशान

नाहरगढ़ शव मामला, पत्नी ने कहा- हुई है हत्या

murder rajesthan

जयपुर। जयपुर के नाहरगढ़ किले की दीवार से लटकते पाए गए 40 वर्षीय चेतन सैनी की मौत के 2 दिन बाद भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस के अनुसार पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट सहित सभी सबूत सूइसाइड की तरफ इशारा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने मर्डर की आशंका से भी इन्कार नहीं किया है। डेप्युटी पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) सतेन्द्र सिंह ने कहा, हमें परिस्थितिजन्य या कोई अन्य ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे चेतन की हत्या की पुष्टि हो। अभी तक के सारे सबूत चेतन के सूइसाइड की तरफ ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि हम इस केस की सभी ऐंगल से जांच कर रहे हैं। मृतक चेतन की पत्नी नीतू सैनी ने शनिवार को ब्रह्मपुरी पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए चेतन के मर्डर की आशंका जताई। पुलिस कमिश्नर सतेन्द्र सिंह ने कहा, पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में भी चेतन की लटकने से पहले हुई मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में उसके कंधे, घुटने पर चोट की पुष्टि भी है, जो कि लटकते वक्त किले की दीवार से लटकने से लगी होने की संभावना है। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मृतक पर 10 लाख रुपये का कर्ज था।  इसके अलावा नाहरी का नाका में सैनी के घर से नाहरगढ़ किले के बीच के सीसीटीवी फुटेज में चेतन किले की तरफ जाता दिख रहा है, लेकिन उसके हाथ में कोई रस्सी नहीं है। पुलिस अब जांच कर रही है कि उसके पास रस्सी आई कहां से। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक ने कहीं कोई नशा तो नहीं किया था। नाहरगढ़ किले की दीवार से राजस्थान यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रैजुएट चेतन सैनी नाम के युवक का शव लटका मिला था। शव के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिवारवालों को बुलाया गया था। शव के पास पड़े पत्थर पर कोयले से लिखा मिला था कि हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते, बल्कि लटकाते हैं।  इस घटना को शव के पास नोट लिखा मिलने से संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Check Also

padmavat 1

पद्मावत के खिलाफ राजस्थान, मप्र सरकार की याचिका खारिज

नयी दिल्ली । फिल्म पद्मावत की टीम के लिए मंगलवार का दिन एक और राहत …

One comment

  1. 906943 486610I believe that a simple and unassuming manner of life is very best for everyone, greatest both for the body and the mind. 331351

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *