Breaking News
rohit

मुंबई को इस बार मलिंगा की कमी खलेगी : रोहित

rohit

अबु धाबी । गत आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरूवार को कहा कि टीम को श्रीलंका के लीजेंड तेज गेंदबाज लसित मलिंगा की कमी खलेगी। मलिंगा ने इस वर्ष निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से हटने का फैसला किया था। रोहित ने आईपीएल के आगाज से पूर्व ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे नहीं लगता कि मलिंगा की भरपाई कर पाना इतना आसान होगा। वह मुंबई के लिए हमेशा से मैच विजेता रहे हैं। मैं यह कई बार कह चुका हूं जब भी टीम संकट में होती थी तो मलिंगा हमेशा हमें इससे बाहर निकालते थे।
मलिंगा ने पिछले साल आईपीएल में मुंबई को चौथी बार खिताब दिलाने वाला मैच विजयी आखिरी ओवर फेंका था। उल्लेखनीय है कि आईपीएल में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड मलिंगा के नाम दर्ज है। उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट हासिल किए हैं। रोहित ने कहा, मलिंगा के अनुभव की कमी खलेगी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए जो किया है, वह अद्भुत है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह इस वर्ष टीम का हिस्सा नहीं हैं।
मुंबई इंडियन्स की चारों खिताबी जीत के दरम्यान कप्तान रहे रोहित ने कहा, हमारे पास जेम्स पैटिनसन, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं और हम मलिंगा की जगह इनको मौका देंगे।

Check Also

फिर शान से खेला इशान, लगाया दोहरा शतक

नई दिल्ली (द नेशनल न्यूज़): भारतीय सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने चटगांव में बांग्लादेश के …

2 comments

  1. 942510 645781This will likely be a fantastic website, may you be interested in doing an interview about how you developed it? If so e-mail me! 564536

  2. 122162 842985Hosting a blog composing facility (in a broad sense) requires unlimited space. So I suggest you to discover such internet hosting (internet space provider) that provide flexibility inside your internet space. 206403

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *